News by Date

रविवार, 10 जुलाई 2016

निशांत कुमार तिवारी ने लगाया 9 थानेदारों के वेतन पर ब्रेक

कल पूर्णिया में हुए क्राइम मीटिंग में एसपी श्री निशांत कुमार तिवारी बहुत ही सख्त रुख अपनाते दिखे । कई मामलों को लेकर थानाध्यक्षों और इंस्पेक्टरों पर खूब बरसे । सर्वप्रथम एसपी से सभी थानेदारों तथा सर्किल इंस्पेक्टर से कांडों की बढ़ोतरी को लेकर जवाब तलब किए । तबादले के बावजूद मालखाना का प्रभार नहीं सौंपने पर 9 दरोगा का वेतन रुकवाने का निर्देश दिया । आम जनता से लगातार मिल रही शिकायतों के कारण टीकापट्टी थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी को जनता से अच्छा व्यवहार रखने व सकारात्मक तरीके से जनता के समस्याओं का निपटारा करने का सख्त निर्देश दिया गया । इस मीटिंग में कुल मिलाकर सभी बिंदुओं में ध्यान देते हुए एसपी ने निर्देश दिए । जहाँ जून माह में अपराध में आई कमी के लिए थानेदारों को शाबाशी मिली वहीं चोरी, लूट व डकैती आदि मामलों के रोक में तेजी न दिखने को लेकर थानेदारों को फटकार भी सुननी पड़ी ।
              जिन 9 थानेदारों पर कार्रवाई करने अर्थात् उनके वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है उसमे से 5 थानाध्यक्ष है । साथ ही इस कार्रवाई के लपेटे में सदर के चार थानाध्यक्ष भी आए है । सदर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज को सहायक खजांची थाने का, सहायक खजांची थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार को मधुबनी टीओपी का, मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद को मीरगंज थाने का, मरंगा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को के नगर थाने का, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार को के हाट थाने का, डगरुआ थाने के दारोगा प्रभात कुमार को बड़हरा थाने का, त्वरित विचारण में पदस्थापित घनश्याम कुमार को सरसी थाने का एवं अनगढ़ थाने के दारोगा कमलेश्वरी मंडल को श्रीनगर ओपी के मालखाने का प्रभार नहीं सौंपने के कारण कार्रवाई के लपेटे में आए । इसके अलावा भवानीपुर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार अमर का तबादले के कई माह बाद भी बननमखी में विभिन्न मामलों में बतौर अनुसंधानकर्ता केस नहीं सौंपने के कारण वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया । साथ ही सभी थानाध्यक्षों तथा इंस्पेक्टरों को कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया गया अन्यथा उनपर भी कार्रवाई हो सकती है ।
              मीटिंग में सभी थानाध्यक्ष बैंक चेकिंग एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाने,सभी थानाध्यक्ष सक्रिय अपराधक्रमियों के विरूद्ध निगरानी प्रस्ताव समर्पित करने,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक कांडों के अनुसंधान, पर्यवेक्षण एवं निष्पादन हेतु अभियान चलाने,असामाजिक व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई एवं वाउन डाउन की कारवाई करने,अपराध निर्देशिका भाग-2 का अवलोकन कर सम्पत्ति मूलक कांड के अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी करने,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सम्पत्ति मूलक कांड के अपराधकर्मियों के विशेष छापामारी हेतु अभियान चलाने,दागियों का सत्यापन करें तथा उनके वर्तमान गतिविधि पर नजर रखने तथा सभी अंचल पुलिस निरीक्षक अभियान चलाकर ऑफ डेली रिपोर्ट कांडों का निष्पादन कराने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया ।