पूर्णिया जिले में खनन पदाधिकारी के तुगलकी फरमान से गिट्टी बालू डिपो वाले में हड़कंप मचा हुआ है, बालू गट्टी डिपो पर देखकर जिला खनन पदाधिकारी 1 लाख से 5 लाख तक फाइन कर रहे है! ऐसे हालात में जिले के लगभग सभी डिपो बंद हो चुके है, खनन पदाधिकारी ने अब तक 100 डिपो संचालक पर एफआईआर भी दर्ज करवा दिया है! यह सारा बबाल माइनिंग लाइसेंस को लेकर है, डिपो संचालक का कहना है की जब वे बालू गिट्टी मंगवाते है तो ट्रक बालू गिट्टी का माइनिंग टेक्स देकर मंगवाते है, मगर खनन पधाधिकारी का कहना है की जिस डिपो से इसकी बिक्री होगी उसे भी माइनिंग टेक्स देना होगा, यानी एक बालू का 2 2 बार टेक्स! डिपो संचालक का कहना है की इसका सारा भार आम पब्लिक पर ही पड़ेगा उन्हें एक ट्रेक्टर मिट्टी गिराने पर भी 15% माइनिंग टेक्स देना पड़ेगा! यानी जो मिट्टी आप 500 में गिराते थे अब आपको 600 में गिराना होगा! यह सारा खेल बिहार में शराब बंद होने के बाद शुरू हुआ है, इसका सिर्फ और सिर्फ एक ही मकसद है सरकारी खजाना को भरना