पूर्णिया में फिर एक आपराधिक घटना सामने आया है । पूर्णिया के खोखा दक्षिण पंचायत अंतर्गत चुड़कुट्टी घाट पुल पर मवेशी व्यापारी से आपरधियों ने 4 लाख 25 हजार रुपये लूट लिया ।
पीड़ित व्यापारी मो. जमाल ने थाने में आवेदन देते हुए जानकारी दी कि वे पांच व्यापारी मो. इसलाम, मो. समीम, खखेरन मियां, मो. इब्राहिम, मो. इसराफिल मटियारी हाट, जलालगढ़ से मवेशी बेचकर घर की ओर आ रहे थे कि रास्ते में चुड़कुट्टी घाट पुल पर कुछ अपराधियों ने उनके 4,25,000 रुपये लूट लिए । अपराधी सुरेन, अजय, नवीन विश्वास, फूलो व संजय सहनी ने इस व्यापारियों के साथ मार पीट भी की।
घटना के बारे में थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि व्यापरियों से चुड़कुट्टी घाट पुल पर गाड़ी साइड लेने के बात पर मारपीट हुई है । आवेदन के आधार पर जाँच की जा रही है ।
News by Date
रविवार, 10 जुलाई 2016
मवेशी व्यापारी से आपरधियों ने 4 लाख 25 हजार रुपये लूटा गया