News by Date

रविवार, 10 जुलाई 2016

पूर्णिया वासियो को मिल गया पार्क

पूर्णिया के लोगों के लिए नई खुशखबरी है । बिहार के प्रधान सचिव द्वारा पूर्णिया में धुर्व उद्यान की खोजकर पूर्णिया की जनता को नई जान दे दी है । यह उद्यान शहर के जनता चौक बच्चा जेल के पास दस एकड़ में फैला यह पार्क हरियाली की छठा बिखेर रहा है । इस उद्यान को सजाने सवारने का काम वन विभाग को सौंपा गया ।
             यूँ तो पूर्णिया में पहले से भी पार्क है परन्तु जैसे जैसे पूर्णिया की आबादी बढ़ती जा रही है सारी सुविधाएँ कम पड़ती जा रही है । लोगों को क्षण भर के आराम के लिए भी कोई जगह नहीं मिलती है । ऐसे में यह पार्क लोगों के लिए राहत का माध्यम बनेगा ।
            इस पार्क में 10 एकड़ में बड़े बड़े औषधी पौधे लगे है,बैठने के लिए चबूतरा व ब्रांच लगे होंगे,योगा करने के लिए घास युक्त मैदान है व चबूतरा होगा,
बड़ा पोखर है जिसमे मछली पालन होगा साथ ही बोटिंग की  भी व्यवस्था होगी ,ठण्ड प्रदेश के पौधे के लिए ग्रीन हॉउस निर्माण हो रहा है,प्रेमी युगल के लिए अलग पार्क भी है जिसे पत्थर से पहाड़ का रूप और बैठने के लिए बड़े बड़े पत्थर लगाये गए है। इसके अलावा अंदर में ही कैंटीन होगा जिसमे खाने पिने का सामान उपलब्ध होगा ।