News by Date

रविवार, 31 जुलाई 2016

कई प्रखंडो में पानी का स्तर घट रहा है परन्तु कुछ में स्थिर

अब धीरे - धीरे कुछ नदियों में पानी का स्तर घट रहा है परन्तु कुछ में स्थिर बना हुआ है । जहाँ के नदियों में पानी घट रहा है वहाँ के लोगों ने राहत की साँस ली । लोगों की जिंदगी कुछ कुछ स्थिर हो रही है परन्तु जीवन पटरी पर आने में बहुत वक्त लग जाएगा।
                   मजगामा, ठाठोल और मकेली पंचायत में पानी का स्तर घट रहा है वहीं तेघरा, टौली, दुबैली, इचालो, महथौर, बुआरी, चांपी, अधकेली, बभनी, हरखेली, डगरूआ सहित कई पंचायतों में पानी की स्थिति स्थिर है । कुछ जगहों में अभी भी जल प्रवेश कर रहा है । अभी भी बहुत से पंचायतों के लोग घरों में पानी जमा रहने से बहुत परेशान है । कई पंचायतों में सड़क परिवहन,मोबाइल सेवा पूरी तरह बाधित हो गई है । जिन जगहों में ये सारी समस्या है वो तेघरा पंचायत के सौरा-जाबर मार्ग, महथौर के बुआरी-चमुआ महथौर मार्ग आदि है ।
            अंचलाधिकारी शाहिद मसूद आलम ने जानकारी दी कि 15 पंचायतों में 16 शिविर फिलहाल चल रहा है । आवश्यकतानुसार और शिविर बढ़ाए जाएँगे।