News by Date

रविवार, 31 जुलाई 2016

बनमनखी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाये भगवान भरोस

आधे अधूरे बने बनमनखी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाये भगवान भरोसे है । अभी भीषण उमस भड़ी गर्मी में स्वच्छ पानी पीने के नाम पर केवल चापाकल है ,जो काफी नहीं है ।मात्र एक प्लेटफार्म बना है वो भी आधा अधूरा कहि पक्का कहि कच्चा जगह जगह पानी लगा रहता है ,जिससे फिसलन होने की सम्भावना बनी रहती है ,शेड बना है जिससे न लोग बारिस से बच सकते है न धुप से न ही समुचित रौशनी की व्यवस्था की गई है रात में कहि कहि छिटपुट रौशनी होती है ।स्टेशन परिसर में टिकिट काउंटर से प्लेटफार्म पर सीधे आने की कोई व्यवस्था नहीं है बारिस में लोगो को घूम के भीग कर टिकिट कटना पड़ता है ,अगर कोई हड़बड़ी में टिकिट कटने की कोसिस करेगा तो उसकी ट्रेन छुट जायेगी इसलिये लोग मजबूरी में बिना टिकिट भी यात्रा करते है या अगले स्टेसन पर टिकिट लेते है ,इससे रेल के राजस्व को हानि हो रही है ।स्टेशन परिसर के मुख्यद्वार और पहले मूत्रालय था उसे भी लोगो को असुविधा प्रदान करने के लिये तोड़ दिया गया ।अब मात्र एक नम्बर प्लेटफॉर्म पर पे एंड यूज़ सेवा उपलब्ध है ।उपड़ि पैदल पुल ठंढे बस्ते में चला गया है लोग मजबूरी में पटरी पाड़ करते है ।सबसे विकट समय यात्रियों के लिये तब होता है जब कभी कभी एक नम्बर प्लेटफार्म और दो नम्बर लाइन दोनों पर गाड़ी दोनों तरफ की गाड़ी लगी रहती है ,तब लोगो को मजबूरन बिना किसी दुर्घटना के ख्याल रख गिरते पड़ते बिना प्लेटफार्म के दो न लाइन पड़ खड़ी गाड़ी को पकड़ना पड़ता है । समस्याओ के इस अम्बार को देख स्थानीय नगरिक में काफी रोष है ,फिर आंदोलन का मन  बन रहा |

News by :- Deepak Mishra , Banmankhi