News by Date

शनिवार, 30 जुलाई 2016

अलग - अलग जगहों से महुआ और विदेशी शराब ज़ब्त

शराब बंदी अभियान की सार्थकता दिखाते हुए लगातार छापेमारी तथा शराब जब्त की जा रही है । इस अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष डगरूआ एवं सशस्त्र बलों के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो गाड़ी न० BR-11 PA-1748 से 15 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया । शराब के साथ पकड़ा गया अभियुक्त शक्ति पासवान  पिता सहेदव पासवान साकिन रामबाग थाना-सदर,जिला-पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया है ।
            वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष  टीकापट्टी एवं सशस्त्र बलों के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान ही एक अन्य ऑटो गाड़ी न० BR-11 PA-1748 से 15 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है । उसके अभियुक्त विलास मंडल पिता गुजाय मंडल साकिन थाना-टीकापट्टी,जिला-पूर्णिया एवं मिथलेश मंडल पिता सुखदेव मंडल साकिन टीकापट्टी,पोठिया ओ०पी०,जिला-कटिहार को गिरफ्तार किया गया है ।
               गिरफ्तार अभियुक्तों को 47  बिहार संशोधित उत्पाद अधिनियम-2016 के अंतर्गत जेल भेज दिया गया ।