News by Date

सोमवार, 11 जुलाई 2016

प्रमंडलीय आयुक्त ने अपना पदभार संभाला

पूर्णिया। तबादले के बाद पदभार ग्रहण करने कमिश्नर टी बीदेश्वरी सोमवार को पूर्णिया पहुंचीं। पूर्णिया पहुंचने पर स्थानीय सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया साथ ही जिला अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
सोमवार को आयुक्त श्रीमती बंदेश्वरी पूर्णिया पहुंची। जिलाधिकारी पंकज पाल, संयुक्त सचिव अरूण प्रकाश सहित कई वरीय अधिकारी आयुक्त का स्वागत करने पूर्णिया-मधेपुरा की सीमा पर पहुंचे। अधिकारियों ने सीमाक्षेत्र के बनमनखी में उन्हें रीसिव किया तथा सम्मान के साथ पूर्णिया लाया। श्रीमती बिदेश्वरी को सबसे पहले परिसदन लाया गया। वहां पहले से ही पुलिस जवान एवं अधिकारी स्वागत के लिए तैयार थे। परिसदन पहुंचते है जवानों ने गर्मजोशी के साथ आयुक्त श्रीमती बिदेश्वरी को गार्ड आफ आनर प्रदान किया। इसके बाद डीएम, डीडीसी, संयुक्त सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।