News by Date

मंगलवार, 12 जुलाई 2016

नशा करने पर लगेगा 5 हज़ार जुर्माना 10 जूता

अररिया (मोहित) बिहार में शराब बंद होने के बाद इस मुहिम में अब गाँव भी शामिल होने लगे है! जिले के जोकीहाट प्रखंड के मटियारी गाँव के लोगो ने अपने बच्चों के गलत लत से परेशान होकर सोमवार को पंचायत लगाई जिसमे अब गाँव में नशे की हालात में पकड़े जाने के बाद 5 हज़ार रुपया पंचायत जुर्माना वसूलेगी साथ ही भड़ी पंचायत में आरोपी को 10 जूता भी मारा जायेगा! गाँव में अगर कोई चोरी छुपे नशा करता है इसकी सुचना देने वाले को पंचायत ने 1 हज़ार रूपये की इनाम की घोषणा भी की है! मालुम हो की इस गाँव के युवाओ में नशे के रूप में कफ सिरफ का इस्तेमाल का प्रचलन बढ़ा है! सुबह उठते ही युवा कफ सिरफ़ की पूरी बोतल गटक कर दिनभर टूल रहते है, इस से गाँव की पूरी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है! इस से आजिज होकर बुजुर्गो ने गाँव में पंचायत बुलाई जिसमे इस मुद्दे को उठाया गया जिसमे सभी ने एक स्वर में गाँव में किसी भी प्रकार का नशा करने पर पावंदी लगा दी! हलाकि 10 जूता मारने का फरमान को कुछ लोग तुगलकी फरमान बता रहे है पर गाँव वालो का कहना है की यह बिल्कुल सही फैसला है भरी पंचायत में 10 जूता खाने के डर से ऐसी गलती से लोग डरेंगे!