News by Date

सोमवार, 18 जुलाई 2016

पूर्णिया सिटी- फैक्ट्री से निकल रहा है मौत का जहरीला धुँआ

पूर्णिया शहर के रिहाईशी इलाको में फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला धुँआ लोगो के लिए परेशनी का सबब बनता जा रहा है! फैक्ट्री के आसपास के लोगो को साँस लेने में तकलीफ,आँखों में जलन जैसी बिमारी होने लगी है! पूर्णिया सिटी के सराय दुर्गामंदिर के पास ऐसे कई फैक्ट्री नियम को ताक पर रख कर चल रहे है! इन फेक्ट्री से निकला धुँआ इतना ज्यादा फॉल्ट है की गली के रास्ते भी दिखना बंद हो जाता है,पता नहीं पॉल्युशन विभाग क्यों आँखे बंद करे बैठा है या फिर किसी बड़े हादसे का इन्तजार कर रहा है जब की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने फैक्ट्रियो से निकलने वाले धुंए पर रोक लगा रखी है इसी पॉल्युशनके चलते पूर्णिया में कई जगह रिहायशी इलाको से फैक्ट्री प्रशासन बंद करवा चुकी है उसके बावजूद भी पॉल्युशन फैला रही ये फैक्ट्रियां धड़ल्ले से चल रही है जबकि रोज कई बड़े अधिकारी,समाजसेवी और बड़े नेता इस जगह से गुजरते हैं लेकिन करता कोई कुछ नहीं अब तो सिर्फ जनता को इन्तजार है इस जहरीले धुँए से छुटकारा पाने का । अब देखना ये है कब तक इस पॉल्युशन से शहर को निजात मिलती है या फिर सबकी अनदेखी पर जनता का गुस्सा सामने आता है। इसी तरह का एक चूड़ा मिल बेलौरी में चल रहा था जिसे लोगो की शिकायत के बाद सील कर दिया गया था! वही सिटी में मुन्ना (नाम सही है या गलत पता नहीं) नाम का एक फैक्ट्री संचालक का कहना है की ऊपर से लेकर नीचे तक सब पैसा लेता है कौन बंद करेगा?