बनमनखी प्रखंड के संकुल केंद्र मोहनियाँ चकला अन्तर्गत मध्य विद्यालय, वृंदावन रामनगर में भवन निर्माण में शिक्षा विभाग ने लापरवाही की हद पार कर गई है । तस्वीर में जो भवन देख रहे हैं ये कोई निर्माणघीन भवन नही है, बल्कि यह कागज में भवन निर्माण पूरा कर दिया गया है । पूर्व प्रधानाध्यापक ने यह भवन निर्माण शुरू किये थे, लेकिन विद्यालय परिवार के आपसी झंझट में यह अघूरा रह गया । बाद में कागज में पूरा कर लिया गया । यह भवन कई वर्षों से विरासत स्थल की की तरह है । इस अधूरा भवन के एक कोना में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाया जाता । यहाँ विद्यालय प्रबंध कमिटी का कोई औचित्य नही है, सिवाय वर्तमान प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षकों पर रौब जमाने के ।
