अररिया(निस)अररिया जिले के आरएस ओपी के हयातपुर गांव में रविवार की रात 5 साल की बच्ची जुमानी की बलि देने की कोशिश की गई। बच्ची की कलाई और अंगुलियों पर चाकू से घाव करने के बाद आरोपी उसका गला रेतने लगे। इस दौरान बच्ची के चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग जग गए। ग्रामीण शोर मचाते हुए बोरिंग की और दौड़े। लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और बच्ची की जान बचा ली।पीएचडी विभाग की ओर से चंद्रदेई और हयातपुर गांव में पानी सप्लाई के लिए बोरिंग लगाया गया था। हयातपुर स्कूल में बोरिंग तो लग गई, लेकिन उससे पानी नहीं निकल रहा था। दो दिनों तक पानी नहीं आया तो आरोपियों को किसी ने कहा कि बच्ची की बलि दो, पानी आ जाएगा। अंधविश्वास के चलते आरोपियों ने बलि देने का फैसला कर किया।
पुलिस ने किया 6 आरोपियों को गिरफ्तार
करीब आधा दर्जन लोगों ने रविवार की रात को बगल के घर में सो रही बच्ची को अगवा कर लिया और उसकी बलि देने की कोशिश करने लगे। गंभीर रूप से घायल बच्ची को गांव के लोगों ने सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों ने की आरोपियों की पिटाई

पुलिस के हयातपुर पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने सभी आरोपियों की पिटाई भी की है। DSP काशिम, ओपी प्रभारी समेत दो दर्जन से अधिक पुलिस जवानों ने किसी तरह से सभी अरोपिओं को ग्रामीणों से अपने कब्जे में लिया। गिरफ्तार लोगों ने नाम परशुराम मंडल, लोगेन मॉडल, हारून, सहाबुद्दीन, दिनेश और सिराजुल हैं।