News by Date

गुरुवार, 21 जुलाई 2016

पूर्णिया में लहराएगा देश का सबसे लंबा तिरंगा

पूर्णिया के ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान में इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा । यह रंगभूमि मैदान स्वतंत्रता की निशानियों में से एक है । इस भूमि पर स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेज़ों से लोहा लिया था । इस बार के 15 अगस्त के बाद इस मैदान से एक और इतिहास जुड़ जायेगा ।
           इस बात का आवाह्न कोशी आलोक प्रोडक्शन के सुनील कुमार सुमन द्वारा किया गया है । उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 11:30 में देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा । उन्होंने यह भी बताया कि इस से पहले सबसे बड़ा ध्वज फहराने का रिकॉर्ड नवी मुम्बई का है जो की 5500 मीटर लंबा ध्वज है । सुनील ने ध्वज की लम्बाई के बारे में अभी कोई निश्चित जानकारी नहीं दी । उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री बिहार, लिम्का बुक आफ रिकार्ड, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट पटना व जिला प्रशासन को दी गई है। इस आलावा शहीद सैनिकों को सम्मानित करने की भी बात कही ।
            कोशी आलोक प्रोडक्शन ने 15 अगस्त को  छात्र - छात्राओं ,अधिकारियों तथा आम जनता से इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है ।