News by Date

गुरुवार, 21 जुलाई 2016

पूर्णिया : बारिश के कारण नदियों उफ़ान

लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों उफ़ान पर है जिसके चलते कई गाँव पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है । परमान नदी,पैमा नदी,कनकई नदी,महानंदा नदी आदि अपने स्तर से ऊपर बह रही है । परमान नदी में उफान के कारण तियरपाड़ा पंचायत के असियानी, अधांग पंचायत के कोहबरा, बलवा, बकरा, अधांग गांव, झौवारी पंचायत के गेरिया, ढट्ठा, बरबट्टा पंचायत के बिजलिया, मैनापुर, रसैली, विष्णुपुर पंचायत के मंगलपुर, पोठिया गंगैली पंचायत के पोठिया, गंगैली, अमौर पंचायत के ढरिया गांव के लोग त्रस्त हैं , वहीं कनकई नदी के कारण तालबाड़ी पंचायत के चौका, सिमलबाड़ी बाद टोला, कपड़िया, बनगामा, ज्ञानडोभ पंचायत के नगराटोल, सूर्यापुर, खाड़ी महीनगांवा पंचायत के खाड़ी, हरिपुर पंचायत के भागताहिर, शर्मा टोली, रंगरैया लालटोली पंचायत के रंगरैया लालटोली, बालूटोल के लोगों का हाल बेहाल है । इसके अलावा महानदी के उफान के कारण खाड़ी पंचायत के पतलवा, डमराहा आदि गांव में लोग बाढ़ के संकट से परेशान हैं ।
                 बाढ़ के आशंका से ग्रामीण बहुत भयभीत है । पानी धीरे धीरे खेतों में फैलने लगा है । ग्रामीण अपने स्तर पर इसे रोकने का पूरा प्रयास कर रहे है । ग्रामीणों ने जानकारी दी कि बाढ़ व बांध के टूटने की संभवना को देखते हुए इसकी सूचना जलालगढ़ व अमौर प्रशासन को दे दी गई हैं । परन्तु प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान लेने की भी नहीं पहुँचा है ।