News by Date

सोमवार, 13 जून 2016

पूर्णिया में खुलेगा विश्वविद्यालय-नितीश कुमार

बिहार के पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रमंडलीय बैठक की. बैठक में विधायकों, सांसदों और विधान पार्षदों की तरफ से उठाये गए स्थानीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री ने अलग-अलग समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. पूर्णिया के लिए सबसे खास यह रहा कि लंबे समय से चले आ रहे पूर्णिया में विश्वविद्यालय खोलने की मांग को सीएम ने जल्द पूरा करने का आश्वाशन दिया.
सीएम ने कहा कि अगले मानसून सत्र में पूर्णिया में विश्वविद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव को पारित कर लिया जायेगा साथ ही उन्होने जल्द ही पूर्णिया मेडिकल कालेज के निर्माण शुरु होने का भी आश्वासन दिया. बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने बैठक को सकारात्मक बताया जबकि अररिया के सांसद तस्लीमुद्दीन ने चुटकी लेते हुए कहा कि बैठक तो हो गई लेकिन उसका असर क्या होगा यह देखा जाना अभी बाकी है.