News by Date

सोमवार, 13 जून 2016

कटिहार डीएम के बॉडीगार्ड ने अपने बहनोई को मौत के घाट उतारा

भागलपुर के सनहौला में साला ने अपने ही बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सनहौला थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव की है, जहां भाई राजेश सिंह अपने बहन की विदाई कराने के लिए आया हुआ था और विदाई कराकर अपने साथ ले जाना चाह रहा था.
विदाई करने में आनाकानी करने पर साला राजेश साह ने अपने बहनोई देवेन्द्र कुमार उर्फ बबलू साह को लाइसेंसी हथियार से गोली मार दी,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक देवेन्द्र कुमार उर्फ बबलू साह ताडर कालेज सनहौला में किरानी के पद पर कार्यरत थे,जबकि आरोपी राजेश साह बिहार पुलिस के जवान हैं.