News by Date

सोमवार, 27 जून 2016

पूर्णिया नगर निगम-बिभा देवी मेयर संतोष यादव बने डिप्टी मेयर

पूर्णिया(निस)प्रशासनिक चाक चौबंद  व्यवस्था के बीच जिला समाहारणालय सभागार में पूर्णिया नगर निगम  के मेयर और डीप्टी मेयर के लिए चुनाव का कार्य  शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ,चुनाव के लिए सभी वार्ड पार्षद ने पूर्णिया जिलाधिकारी के समक्ष वोटिंग किया गया,जिसमे नगर निगम के मेयर पद के लिए लिए विभा देवी को निर्विरोध चुना गया,और पूर्णिया नगर निगम को मेयर के रूप में नया चेहरा मिला,वहीं दूसरी और  डिप्टी मेयर पद के लिए  वोटिंग किया गया जिसमे संतोष यादव को कुल 32 वार्ड पार्षद का वोट मिला और कनीज रजा को कुल 14 वोट प्राप्त हुआ,और मतगणना के बाद  संतोष यादव को 18 वोट से जीत दी गयी ,  वर्तमान के डिप्टी मेयर भी संतोष यादव ही थे, मेयर और डिप्टी मेयर के प्रत्याशियों के जीत के तुरंत बाद पूर्णिया जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया और सपथ दिलाई गयी, इस दौरान जिला समाहरणालय में 
काफी लोगों की भीड़ देखी गयी और चुनाव ख़त्म होने तक प्रशासन  व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही! इस चुनाव में जमकर लॉबिंग की गई थी वर्तमान जदयू सांसद संतोष कुशवाहा किंग मेकर की भूमिका में रहे! उनके दो निकटतम साथी चुनाव पूर्व से ही मेयर के रेस में थे अंततः वार्ड 42 से उनके निकटम साथी जीतेन्द्र यादव की पत्नी बिभा देवी के नाम पर सहमति बनी और वह निर्विरोध जीत गई! डिप्टी मेयर का पद भी निर्विरोध ही था, अंत में वर्तमान मेयर ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन कर दिया लेकिन वे चुनाव हार गई!हलाकि 14 वार्ड पार्षद ने उनके प्रति आस्था जताई जो आगे चलकर खतरे की निशानी है!