पूर्णियाॅ (निस)मद्ध निषेध अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बायसी एवं सशस्त्र बलों के द्वारा एन0एच0-31 पर वाहन चेकिंग के क्रम ग्राम पहरिया में सूमो गोल्ड गाड़ी नं0-बीआर11 एम-2777 से प्राथमिकी अभियुक्त ललन कुमार पिता माधव चन्र्द दास साकिन-गणेशपुर,थाना-के0नगर,जिला-पूर्णियाॅ एवं अनिल कुमार साह पिता शिवजी साह साकिन-चौमुख,थाना-बोचहा,जिला-मुजफ्फरपुर को रॉयल स्टेज विस्की के कुल-174 बोतल शराब (174 लीटर),02 मोबाईल एवं नगद कुल-27,500/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया है।उक्त संदर्भ में बायसी थाना कांड संख्या-95/16,दिनांक-27/06/16,धारा-273 भा0द0वि0 एवं 47 (ए) बिहार उत्पाद संशोधन अधिनियम- 2016 के अन्तर्गत अंकित करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया!