News by Date

रविवार, 19 जून 2016

बंद पड़े मकान से लाखो की चोरी।

मधुबनी टीओपी थानाक्षेत्र अंतर्गत उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के पास स्थित अवधेश मिश्रा के बंद पड़े मकान में चोरों ने शनिवार की रात हाथ साफ कर दिया !सीसीटीवी फुटेज में देर रात एक अपाचे बाइक से आए दो युवकों का घर में प्रवेश करने की बात सामने आई है। पुलिस इसी को आधार मानकर जांच कर रही है। उधर गृहस्वामी के संबंधियों के अनुसार मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर इत्मिनान से अंदर की तलाशी ली है। जिसमें बक्से से लगभग ढाई लाख रूपये मूल्य का जेवर और कुछ नगदी की चोरी की बात कही जा रही है। हालांकि घर में बिखरे सामान, लैपटॉप, टीवी वगैरह जस की तस पड़े होने से स्पष्ट मालूम होता है कि चोर कीमती सामानों की चोरी करने के उद्देश्य से ही आया था।