पूर्णिया। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक मधुबनी शाखा में रविवार तड़के चोरी की घटना मधुबनी बाजार में चर्चा का विषय बना रहा। शनिवार की रात हुई चोरी की जानकारी सुबह मकान मालिक को मिली। मकान मालिक की सूचना पर शाखा प्रबंधक ने अपने सहयोगी को बैंक पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने इससे पहल तथा तथा तत्काल स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी देने को कहा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बैंककर्मियों से जरूरी पूछताछ भी की। बैंक में अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज नहीं मिलना और खिड़की के छोटे छेद से घुसकर चोरी करना दोनों को पुलिस संदेह की नजर से देख रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार किया है तथा सदर एसडीपीओ ने बैंक के आईटी विभाग के स्टाफ को तलब किया है।
जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा कार्यालय का पास में ही स्थित नवनिर्मित भवन में शि¨फ्टग का कार्य विगत एक पखवारे से चल रहा है। शनिवार की शाम नए कार्यालय में समय से दफ्तर बंद हुआ। रविवार की सुबह मकान मालिक ने बाहर से खिड़की का टूटा शीशा व रॉड देखकर तत्काल इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। शाखा प्रबंधक रामचन्द्र चौधरी के शहर से बाहर होने के कारण अन्य बैंककर्मियों ने चोरी की गई सामानों की पूरी जानकारी देने से इनकार किया। हालांकि उपस्थित कर्मियों ने मधुबनी टीओपी पुलिस को बैंक के लेटर पैड पर विप्रो कंपनी की चार कंप्यूटर मॉनीटर व चार माउस चोरी होने की लिखित आवेदन दिया है