News by Date

शनिवार, 18 जून 2016

चोरी की सवारी गाड़ी सहित एक गिरफ्तार

पूर्णिया(नि स)के0हाट थाना कांड संख्या-243/16,दिनांक-16-06-16,धारा-379 भा0द0वि0 अज्ञात चोर के विरूध महिन्द्रा सवारी गाड़ी चोरी कर लेने के आरोप में अंकित किया गया था।
कांड के अनुसंधान के क्रम में थानाध्यक्ष के0हाट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अफताब राजा गैरेज भुतहा मोड़ मधुबनी,पूर्णियाॅ के समीप के चोरी के गाड़ी के साथ अप्राथमिकी अभियुक्त अफरोज आलम पिता शेख जमाल ओछेपुर बेलवाड़ी,थाना-के0नगर,जिला-पूर्णियाॅ को गिरफ्तार किया गया है।
       गिरफ्तार अभियुक्त अफरोज आलम को न्यायिक में भेज दिया गया है!
4 को 5 साल की सजा
पूर्णियाॅ (नि स)शनिवार को त्वरित विचारण के क्रम में माननीय प्रथम सहायक सत्र न्यायाधीश, पूर्णिया के न्यायालय के द्वारा सत्र वाद संख्या-96/14 तदनुसार अमौर थाना कांड सं0- 168/13 धारा- 341/342/323/307 IPC में अभियुक्त (1) मो0  इलियास (2) अफ़साना बेगम (3) रुकसाना बेगम एवं (4) मंसूबा खातून सभी सा0- डेगापर थाना-अमौर जिला- पूर्णिया को माननीय न्यायालय द्वारा 05 वर्ष एवं 8000/-रूपये जुर्माना की सजा दी गयी है।