News by Date

शनिवार, 18 जून 2016

कसबा हल्का कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत

शनिवार को पूर्णिया-कसबा सड़क मार्ग (एसएच 60) के यवनपुर के पास सवारी गाडी तथा मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में कसबा अंचल के राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र बैठा की की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी | घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कसबा अंचल के हल्का कचहरी संख्या एक के राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र बैठा अपने रामबाग स्थित आवास से कसबा अंचल जाने के लिए अपने हीरो होंडा (पैशन परो) BR11J-7743 मोटरसाइकिल से  निकले | इसी बीच कसबा -पूर्णिया सड़क सड़क मार्ग (एसएच60) के यवनपुर के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही महिंद्रा सवारी गाडी (BR11F-377) ने सामने से ही टक्कर मार दी | टक्कर इतनी जोरदार थी की राजस्व कर्मी की मौत मौके पर ही हो गयी |