पूर्णिया पुलिस को शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी है!इस कांड में 248 लीटर शराब के साथ 5 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है!इनके पास से 2 स्करपीओ गाड़ी भी बरामद की गई है!पूर्णिया एसपी निशांत तिवारी ने बताया की थानाध्यक्ष बाययी को गुप्त सूचना मिली की शराब तस्कर बंगाल से भारी मात्रा में बंगाल से शराब की तस्करी कर ला रहे हैं। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष बायसी एवं सशस्त्र बलों द्वारा बायसी पुरब चौक पर संदिग्ध स्कारपियो गाड़ी को देखकर रोके तथा विधिवत उसकी तलाशी लिये। तलाशी के क्रम दोनों वाहन में भारी मात्रा में शराब की खेप एवं नगद 92,000/- हजार रूपया एवं कुल-06 पीस मोबाईल बरामद किया गया है।बरामद शराब के संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया है कि उक्त शराब दालकोला से बेचने के लिए अररिया ले जा रहे थे। उन्होंने कहा की नशामुक्ति अभियान को लेकर पूर्णिया पुलिस दृढ़संकल्पित है, भविष्य में इस तरह की और भी कार्यवाही की जायेगा!छापामारी अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नाम :-
पु0नि0 ताकेश्वर प्रसाद सिंह थानाध्यक्ष बायसी।
पु0अ0नि0 के0पी0 सिंह बायसी थाना।
थाना सशस्त्र बल।
-------------------------------------------------
पकड़े गए तस्कर के नाम
1-नवीन कुमार पिता रामानन्द भगत साकिन-शंकरपुर औराई,थाना-सिमराहा,जिला।
2-निर्मल कुमार पिता शंकर भगत साकिन-शंकरपुर औराई,थाना-सिमराहा,जिला-अररिया।
3-अशोक कुमार पिता कलानन्द मंडल साकिन-लक्ष्मीपुर,थाना-रानीगंज,जिला-अररिया।
4-मिथुन कुमार पासवान पिता रामबहादुर पासवान साकिन-सिमराहा मदारगंज,थाना-सिमराहा,जिला-अररिया।
5-चंदन कुमार पिता राम चौधरी साकिन-गिधवास,थाना-रानीगंज,अररिया।
बरामदगी :-
1-कुल-92,000/- नगद रूपया।
2-कुल-06 पीस मोबाईल।
3-स्कारपियो गाड़ी नं0-BR-11 P-9100 एवं BR -11 P -9865
4-बैगपाइपर कुल-05 कार्टून 48 पीस। (180 ml प्रति पीस)
5-बैगपाइपर कुल-03 कार्टून 27 पीस (प्रति पीस 01 लीटर)
6-रायलस्टेग कुल-08 कार्टून 384 पीस (प्रति पीस 180 ml)
7-रायलस्टेग कुल-06 कार्टून 144 पीस (प्रति पीस-375 ml)
8-रायलस्टेग कुल-06 कार्टून 54 पीस ( प्रति पीस 01 लीटर)
9-देशी शराब कुल-02 कार्टून 20 पीस (प्रति पीस 600 ml)
News by Date
शनिवार, 18 जून 2016
248 लीटर शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार 2 स्क्रेपीओ और 92 हज़ार रुपया जब्त
