News by Date

शनिवार, 18 जून 2016

पूर्णिया से पटना,राँची, जयनगर के लिए ट्रेन 23 से

पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेलमंडल के पू्र्णियां काेर्ट स्टेशन से तीन एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा 23 जून से प्रारंभ हाेने वाली है | पहली ट्रेन काेसी एक्सप्रेस पूर्णियां काेर्ट स्टेशन से देर रात 2 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी | ये ट्रेन सहरसा हाेते हुए सवेरे दस बजे पटना पहुंचेगी | पुन: पटना में हटिया एक्सप्रेस के साथ जुड़कर काेसी एक्सप्रेस रांची तक जाएगी | दूसरी ट्रेन जानकी एक्सप्रेस है जाे कटिहार से रात 11 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी और पूर्णिया काेर्ट हाेते हुए साढ़े चार बजे सहरसा पहुंचेगी | सुबह साढ़े पांच बजे जानकी खगड़िया स्टेशन के रास्ते दरभंगा हाेते हुए जयनगर तक जाएगी | तीसरी नई ट्रेन कटिहार से पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच चलने की सूचना है | ये ट्रेन पूर्णिया , सहरसा, शाहपुर पटाेरी , हाजीपुर के रास्ते दीघा रेल पुल हाेते हुए पाटलिपुत्र तक का सफर तय करेगी | रेलवे सूत्राें की जानकारी अनुसार बहुत जल्द सुपरफास्ट राज्यरानी एक्सप्रेस का भी  पूर्णियां से परिचालन प्रारंभ हाेगा |