पूर्णिया। टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय बैरियर पर दुर्घटना में तेलडीहा गांव के तीन युवको की मौत बाद आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम एवं थाना में पत्थरबाजी किये जाने मामले में पुलिस दो मामले दर्ज किए है। पहली प्राथमिकी थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी द्वारा दर्ज कराया गया है। जिसमें उन्होंने टीकापट्टी के 6 लोगों सुनील मंडल, शिव ठाकुर, अर¨वद साह, पप्पू साह, उपेंद्र पोद्दार एवं जीवछ यादव को नामजद किया है। जबकि तेलडीहा के भिखारी मंडल, प्रेम ठाकुर, प्रमोद मंडल ,हरेराम यादव, अर्जुन यादव, सुरेश यादव, प्रेमा मंडल, नागो यादव, कृष्णदेव जायसवाल, मनमोहन गुप्त, दीपक यादव, सुबोध कुमार महतो, ब्रह्मदेव महतो एवं गंगा मंडल को नामजद एवं दो सौ अज्ञात पर यह कहते हुए मामला दर्ज किया गया है कि उनके द्वारा सरकारी काम में बाधा डाला गया, सड़क जाम किया गया, थाना पर पत्थरबाजी किया गया। ठीक इसी तरह थाना के चौकीदार सुशील पासवान के द्वारा उपर्युक्त सभी 20 व्यक्तियों में से टीकापट्टी के उपेंद्र पोद्दार एवं तेलडीहा के कृष्णदेव जायसवाल एवं नागो यादव को छोड़कर सभी को अभियुक्त बनाया गया है।
News by Date
रविवार, 19 जून 2016
टिकापट्टी सड़क जाम मामले में 20 नामजद 200 अज्ञात के विरुद्ध FIR.