News by Date

सोमवार, 13 जून 2016

बिहार में शराब बंदी की ख़ुशी चहुओर है

नितीश कुमार   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पू्र्णियां के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रमंडल की आठ हजार जीविका समूह की महिला सदस्याें काे संबाेधित किया | सीएम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | जीविका की सदस्याें ने बुके देकर सीएम का स्वागत किया | मुख्यमंत्री ने सभा काे संबाेधित करते हुए कहा कि शराबबंदी से समाज में बदलाव हुआ है | शराब बंद हाेने से परिवार में हंसी - खुशी का माहाैल है और आय में बचत हाे रही है | सीएम ने पूर्ण शराबबंदी काे जारी रखने के लिए लाेगाें से प्रशासन का सहयाेग करने की अपील की | साथ ही लाेगाें से अवैध शराब निर्माण करने वालाें पर निरंतर नजर रख सतर्क और सजग रहने का अनुराेध किया | सरकार ने 2017 तक दस लाख स्वयं सहायता समूह के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया है | इससे डेढ़ कराेड़ परिवार लाभान्वित हाेंगे | उच्च शिक्षा के लिए छात्राें काे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के कहत चार लाख रूपये की राशि दी जाएगी | दाे अक्तूबर 2016 से इस याेजना की शुरूआत हाेगी | सीएम ने कहा कि हर क्षेत्र में बिहार तरक्की कर रहा है | विकास दर के मामले में बिहार देश के लिए नजीर बना है | इस माैके पर नीतीश कुमार ने शराबबंदी में सहयाेग के लिए पू्णियां के लाइन बस्ती की नाै  आदिवासी महिलाओं काे राेजगार के तहत गाै पालन के लिए एक लाख तीस हजार रूपये का अनुदान भी दिया |