News by Date

मंगलवार, 14 जून 2016

पूर्णिया नगर निगम का चुनाव शरू, गिनती 16 को।

पूर्णिया में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निगम चुनाव का मतदान हो रहा है . नगर निगम के 46 वार्डों के कुल 352 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होना है. नगर निगम के 176 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग सुबह सात बजे से ही शुरु हो गई है.
1 लाख 92 हजार 465 मतदाता नगर निगम चुनाव में वोटिंग करेंगे. मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. बडी संख्या में महिलायें और पुरुष सात बजे से पहले से ही पंक्ति में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं. मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है.
एक बुजुर्ग मतदाता रुप नारायण झा ने कहा कि युवाओं को भी बढ़चढ़ कर मतदान करना चाहिये वहीं प्रत्याशियों ने भी मतदान की व्यवस्था पर संतुष्टि जतायी. 16 जून को मतगणना होगी इसके लिये पूर्णिया कॉलेज में वज्रगृह बनाया गया है.