News by Date

रविवार, 26 जून 2016

लेसी सिंह ने झंडी दिखाकर झांकी को रवाना किया

आज पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्त्ति दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता रैली तथा झांकी निकाली गयी । जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता झांकी को लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया गया ।
          झाँकी को झंडी दिखाकर रवाना पूर्णिया पुलिस अधीक्षक निशांत तिवारी और धमधाहा जदयू  विधायक लेसी सिंह द्वारा किया गया ।
          कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच ,श्रीराम सेवा संघ ,मैक्स 7 हॉस्पिटल , कसबा कला एवं सांस्कृतिक मंच के सदस्य शामिल हुए । इसके अलावा मीडिया तथा कई शहर वासी भी कार्यक्रम में मौजूद रहें ।