पूर्णिया जिला पदाधिकारी ने बायसी अनुमंडल के विभिन्न संभावित बाढ़/कटाव प्रवण क्षेत्रों का निरीक्षण किया । उनके द्वारा आज बायसी प्रखंड के हरिण तोल पंचायत के कौवा नगर पानी , अमौर प्रखंड के नितेन्द्र पंचायत के बेलगच्छी गांव तथा बैसा प्रखंड के मालो पाड़ा पंचायत के डुमरिया गांव का निरीक्षण कर संभावित कटाव स्थल का निरीक्षण किया गया । डुमरिया में ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी कटाई के कारण कनकई नदी से कटाव की संभावना बढ़ गई है । जिला पदाधिकारी ने अवैध मिट्टी कटाव करने के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश जिला खनिज विकास पदाधिकारी को दिया । हरिण टोल एवं बेलगच्छी में परमाण नदी से कटाव की संभावना के आलोक में सभी स्थलोंआकस्मिक स्थिति में त्वरित गति से कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ करने हेतु सामग्री का भंडारण निकटतम उपयुक्त स्थल पर सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता जल निस्सरण प्रमंडल को दिया । सभी स्थलों पर काम करने के लिए मजदूरों का लिस्ट लैयार करने को कहा गया । सम्बंधित अंचलधिकरीयों को संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों की सूची अविलम्ब तैयार करने का निर्देश दिया गया ।
मौके पर जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता , अनुमंडल पदाधिकारी बायसी ,कार्यपालक अभियंता जल निस्सरण प्रमंडल / पी०एच०ई०डी०/ पथ निर्माण विभाग आदि उपस्थित थे ।
News by Date
शनिवार, 25 जून 2016
जिला पदाधिकारी ने संभावित बाढ़/कटाव प्रवण क्षेत्रों का निरीक्षण किया ।
