पूर्णियाॅ(निस)मादक पदार्थो के दुर्पयोग एवं उसके अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक,पूर्णियाॅ निशांत कुमार तिवारी (भा0पु0से0) के नेतृत्व में जन-जागरूकता हेतु पूर्णियाॅ पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
कटिहार मोड के पास नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया,इस स्वास्थ शिविर के उदघाटन के अवसर पर सांसद,पूर्णियाॅ संतोष कुमार कुशवाहा, पूर्णियाआयुक्त,पुलिस उप-महानिरीक्षक,पूर्णियाॅ क्षेत्र,पूर्णियाॅ,जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल
पुलिस अधीक्षक निशांत तिवारीपूर्णियाॅ तथा शहर के जाने माने चिकित्सकगण मैजूद थे।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया तथा उसके उपरान्त सभी मुख्य अतिथियों ने अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने इतने समय की नौकरी में देखा है कि इस तरह के कार्यक्रम अक्सर जिला मुख्यालय में करके औपचारिकता पुरी कर ली जाती है। परन्तु यह पहली बार देखने को मिला इस तरह के कार्यक्रम अशिक्षित एवं गरीब तबके के लोगों के बीच किया गया हो। जो सराहणीय कदम है।इस शिविर में करीब-400 व्यक्तियों ने उपचार हेतु अपना निबंधन कराया है। जिसका उपचार पूर्णियाॅ जिला के चर्चित अनुभवी चिकित्सक द्वारा किया गया है।
शहर के दूसरे कार्यक्रम में बैलून (लिफटिंग) किया गया!नशा विमुक्ति दिवस के अवसर पर राजेन्र्द,बाल उद्धान में आयुक्त महोदय,पुलिस उप-महानिरीक्षक,पूर्णियाॅ क्षेत्र,पूर्णियाॅ के गरिमामय उपस्थिति में पूलिस अधीक्षक,
पूर्णियाॅ द्वारा जनजागरूकता हेतु बैलून (गैस गुब्बारा) को हवा में उडाया गया।
शहर का तीसरा बड़ा आयोजन युवाओ के लिए रखा गया था!नशा विमुक्ति दिवस के अवसर पर पूर्णियाॅ काॅलेज,पूर्णियाॅ में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री नीतीश कुमार ने नशा मुक्त बिहार का सपना संजोया है। इस सपने को साकार करने करने में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा ही देश का भविष्य है। जब तक युवा वर्ग जागरूक नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा।इस लिये उन्होंने युवाओं से नशा छोड़ने तथा शिक्षा से नाता जोड़ने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर पेटिंग एवं निबंधन प्रतियोगिता ने भी नशा मुक्ति अभियान को भी अलग अलग माध्यम से लोगो को जागरूक किया! जिला स्कूल,पूर्णियाॅ में पेटिंग एवं निबंधन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बच्चों पेटिंग एवं निबंधन के माध्यम से नशा से होने वाली हानि एवं कठिनाईयों को दर्शाया।इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
लोगो को जागरूक करने के लिए पुलिस केन्र्द,पूर्णियाॅ से जन-जागरूकता हेतु झांकी रैली निकाली गई। जो पुलिस केन्र्द,पूर्णियाॅ से जेल चौक,गिरजा चौक,लाईन बाजार चौक,सहायक खजाॅची थाना चौक,रजनी चौक,खीरू चौक,भट्ठा बाजार,आर0एन0 साह चौक,नगर निगम चौक होते हुए पुलिस केन्र्द,पूर्णियाॅ में सम्पन हुआ।झांकी के माध्यम से कलाकारों ने कलाकृतियों एवं वैनरों के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने का कार्य किया है।
पुलिस अधीक्षक,पूर्णियाॅ निशांत कुमार तिवारी के निर्देशन में पूर्णियाॅ पुलिस की अनुठी पहल को आमजनों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा काफी सराहा गया है।

