पटना से पूर्णिया जा रही बस ने मधुबनी जिला के अररिया ग्राम फोर लेन एनएच 57 पर शनिवार की अहले सुबह ढाई से तीन बजे के बीच एक खड़े ट्रक में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से का परखचा उड़ गया। इस दुर्घटना में जहां तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं करीब ढाई दर्जन बस यात्री जख्मी हो गए।
जख्मी यात्री विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए हैं और खतरे से बाहर हैं। मृतकों में हाजीपुर के गोदई सराय गांव निवासी 45 वर्षीय राजीव कुमार शर्मा, छपरा के गंडामन मशरक गांव निवासी मो.हासिम अली हैं। करीब 35 वर्षीय तीसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। बस के ड्राइवर, खलासी का भी पता नहीं चल पा रहा है।
