कल शनिवार को पूर्णिया कॉलेज स्थित इग्नू स्टडी सेंटर पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में इग्नू स्टडी सेंटर का माहौल थोड़ा फ्रेंडली बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि छात्रों का सही विकास हो और वे अपनी रुचि तथा विचार खुले रूप से परामर्शदाताओं के सामने रख सके जिसके बाद परामर्शदाता उन्हें आगे बढ़ने के लिए सही सलाह दे सकें ।
मौके पर मौजूद इग्नू सहरसा क्षेत्र के निदेशक डॉ शंभूशरण सिंह ने बताया कि एमबीए में करियर बनाये जाने के लिए सेंटर में पढ़ाई शुरू करने का आवह्न किया जा रहा है । साथ ही उन्होंने इस से जुड़ी सारी योजनाओं की जानकारी भी दी । उन्होंने कहा कि पढ़ाई शुरू करने के लिए परामर्शदाताओं को नियुक्त किया जा रहा है । नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होते ही पढ़ाई शुरू कर दी जायगी । श्री सिंह ने परामर्शदाताओं को सलाह दी कि उन्हें छात्रों के लिए फ्रेंडली माहौल बनाना चाहिए साथ ही उनके उत्सुकताओं को शांत करें और उन्हें उनकी गलतियों को पहचान कर उसे सही करने की दिशा में सहयोग करें । इससे छात्र अच्छे से सीख पाएंगे और उनका सही विकास होगा ।
News by Date
रविवार, 15 मई 2016
पूर्णिया : M.B.A की पढ़ाई जल्द शुरू करेगा इग्नू