पूर्णिया में घनी आबादी वाले स्थानों पर से होकर उच्च धारा प्रवाहित बिजली के तार को पास कराए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा । बमबम साह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने प्रखंड कार्यालय के सामने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया । लोगों ने प्रदर्शन में उच्च धारा प्रवाहित बिजली के तार को सघन आबादी से नहीं होकर रेलवे गुमटी संख्या 21 होकर ले जाने तथा वार्ड संख्या 8 में बिजली के खंभा उपलब्ध करवाने की मांग किया और साथ ही प्रदर्शन के पश्चात माँग पत्र प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को प्रदर्शनकारियों द्वारा सौंपा गया ।
लोगों ने सूचना दी कि बिजली विभाग द्वारा उपभोगताओं के जान के खेला जा रहा है । सघन आबादी वाले क्षेत्र से उच्च धारा प्रविहित बिजली के तारों को निकाला जाता है । कसबा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-8 स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे मुहल्ले महादलित धोबी टोल, ततमा टोल आदि कई जगहों पर बांस के खम्भों के सहारे बिजली पहुँचाई जा रही है जो की बहुत खतरनाक है ।
पहले भी कई बार ऐसी लापरवाही के कारण बड़ी बड़ी दुर्घटना घट चुकी है । इसलिए लोग आक्रोशित और भयभीत है ।
प्रदर्शन में अनिल यादव, अमित ¨सह, अमित देव, जीवन कुमार जीत आदि मौजूद थे ।
News by Date
रविवार, 15 मई 2016
पूर्णिया : घनी आबादी को हाई टेंशन तार से खतरा