News by Date

रविवार, 15 मई 2016

धमदाहा अनुमंडल के पत्रकारों ने सरकार के सामने रखी मांग

गत शनिवार को पूर्णिया के धमदाहा में सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन  के हत्या के विरोध तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखा । साथ ही  धमदाहा पत्रकारों द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार राजदेव के परिजनों को तत्काल 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी और बिहार के सभी पत्रकारों को आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने की मांग पत्र मुख्यमंत्री एवं गृह सचिव के नाम अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया।
      शुक्रवार को हुए सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या से सीवान सहित पूरे राज्य में गम और गुस्से का माहौल है । हर तरफ उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है साथ ही लोग विरोध भी कर रहे है ।  इस तरह से खुले आम एक पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दिए जाने से पूरे पत्रकार संगठन में आक्रोश भरा हुआ है । यह पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है ।
     बता दे कि राजदेव रंजन अखबार हिन्दुस्तान के पत्रकार थे । गत शुक्रवार को सीवान में खुले आम गोली मार के उनकी हत्या कर दी गयी । पत्रकार का पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है । राजदेव का अंतिम संस्कार सीवान के हकाम गांव में दाहा नदी के किनारे श्मशान घाट पर किया गया । आखिरी संस्कार में सीवान के विधायक व्यासदेव प्रसाद , पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी आदि मौजूद थे । पत्रकार को मुखाग्नि उनके 14 साल के इकलौते पुत्र आशीष रंजन ने दी । वहाँ मौजूद हजारों लोगों की आँखें नम हो गयी ।
            साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है ।