News by Date

शनिवार, 14 मई 2016

लापता हुआ इलाज कराने आया बच्चा

खबर है कि दो दिन पूर्व पूर्णिया के लाइन बाज़ार से एक  बच्चा गायब हो गया । बच्चे का नाम परवेश कुमार उर्फ कारु और उसकी उम्र लगभग 10 साल है ।
           थाना में बच्चे के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है । प्राथमिकी लिखाने के क्रम में बच्चे के पिता उमेश कुमार ने बताया कि बच्चे के इलाज हेतु वह बच्चे के साथ पूर्णिया लाइन बाज़ार आए थे । जहाँ से बच्चा कहीं चला गया और काफी ढूंढने पर भी नही मिला । बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट चाइल्ड लाइन में भी दे दि गयी है ।
           अन्य सूचना के अनुसार बच्चा थोड़ा मंदबुद्धि है और नाम पता बताने में भी ज्यादा सक्षम नहीं है । बच्चा मूल रूप से सहरसा के सौर बाजार का निवासी है ।