कोसी में बादलों का खतरा मंडरा रहा है. तापमान में परिवर्तन के कारण यहां निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है. इसकी वजह से इस क्षेत्र में हैवी चार्ज बादल मंडरा रहे हैं. यह बादल बहुत खतरनाक होते है. मौसम विभाग की माने तो अगले 72 घंटे में यह बदल कभी भी मौत का कहर बरपा सकते है. यह हैवी चार्ज बादल बड़े खतरे की तरफ इशार कर रहे है. मौसम सूचना केंद्र पटना के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके गिरि के अनुसार नमी व धूल के कारण बादल अधिक ऊंचाई पर बन रहे हैं. हैवी चार्ज बादलों के आपस में टकराने से वज्रपात का खतरा कई गुना बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि सतर्क रह कर ही जानमाल के नुकसान से बचा जा सकता है. वहीं मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी करने के बाद कटिहार के डीएम ने अगले 72 घंटों तक सभी एसडीओ व सीओ को सतर्क रहने का निर्देश दिया है.