News by Date

शनिवार, 14 मई 2016

पूर्णिया : 12 लीटर शराब के साथ वाहन जब्त

गत शुक्रवार को पूर्णिया में सदर पुलिस द्वारा एक वाहन को 12 लीटर शराब के साथ जब्त किया गया। सूचना के अनुसार यह कार्रवाई रेगुलर वाहन चेकिंग के दौरान जीरोमाइल चौक पर टाइगर मोबाईल जवानों द्वारा की गयी।
      जिले में पूर्ण शराबबंदी को लेकर पूर्व से अभियान जोर - शोर से चलाई जा रही है और चूँकि ज्यादातर शराब की सप्लाई नेपाल तथा बंगाल बॉर्डर से अवैध रूप से की जाती है । इसलिए नेपाल - बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की सख्ती से जाँच की जा रही हैं।