News by Date

शनिवार, 14 मई 2016

जंगलराज पर लालू ने दिया बीजेपी को जवाब कहा, ‘बीजेपी को…

पटना.न्यूज़ डेस्क. रोड रेज में आदित्य हत्याकांड पर राजद सु्प्रीमों व पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने अपने बेटे व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का समर्थन करते हुए कहा कि इस मामले पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने कुछ गलत नही बोला है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के पास और कोई मुद्दा नही रह गया है, इसलिए वह जंगलराज का रट लगाए रहते है. इस घटना में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. उन्होंने कहा ​कि यह बार-बार कहा जा रहा है की किसी भी दोषी को छोड़ा नही जाएगा.

लालू ने कहा कि यह एक बहुत दर्दनाक घटना है. पुलिस ने बहुत तेजी और सख्ती से कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और बीजेपी जान बूझकर सरकार को बदनाम करने में लगी है.
गौरतलब है कि इस ममाले पर तेजस्वी ने कहा था कि रोड रेज में हुई हत्या अगर जंगलराज है तो पठानकोट में हुआ हमला क्या था. जहां पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारत के सात जवानों की जान ले ​ली थी. उन्होंने कहा कि रोड रेज की सबसे ज्यादा घटनाएं दिल्ली में होती है. मगर वहां जंगलराज नही हैं.