News by Date

गुरुवार, 12 मई 2016

मेक्स 7 मे मरीज की मौत, बकाया पैसा के कारण लाश को रोका

लाइन बाजार स्थित शहर का जाना माना अस्पताल मेक्स सेवन में गुरूवार को एक एक युवक की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया।उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।परिजनों ने जब इस बाबत डाक्टर से पूछताछ की तो डाक्टर ने इमरजेंसी बता कर 1.50 लाख भी ले लिया। जबकि युवक की मौत पहले ही हो चुकी थी। जब परीजन मरीज से मिलना चाहा तो मिलने तक नही दिया गया और सुबह ज्यादा जिद करने पर म्रित घोषित कर दिया! हंगामा करने पर निजी कर्मी द्वरा मारपीट भी की गई!प्राप्त जानकारी के अनुसार खीरु चोक निवासी संजय साह अपने 28 वर्शिये पुत्र को सिने मे पानी भर जाने कि शिकायत पर मेक्स सेवन में एक दिन पूर्व भर्ती किया था। 1.50 लाख देने के बाद उसका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि इलाज् के क्रम में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब पूछताछ की तो पहले डाक्टर व उसके कंपाउंडर द्वारा इमरजेंसी की बात कही गई। लेकिन परिजनों को किसी तरह से इस बात की भनक लग गई कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजनों ने जब कंपाउंडर से पूछताछ की तो डाक्टर समेत कंपाउंडर ने बकाया पैसा देकर लाश ले जाने की बात कही, बस इसी बात पर परीजन उग्र हो गये और हंगामा करने लगे, जिसपर अस्पताल के नीजी कर्मियों ने परिजन के साथ् धक्का मुक्की भी की! घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराया!