पूर्णिया का विकास तेजी से हो रहा है । इसके विकास में एक और नया नाम जुड़ गया है ,वह है जावेद हबीब हेयर स्टूडियो का खुलना । कल रविवार को इस हेयर स्टूडियो का उद्धघाटन हुआ । पूर्णिया में इसकी शुरुआत दो युवा उद्यमियों राहुल कुमार एवं कमल किशोर ने की है ।
जावेद हबीब हेयर स्टूडियो अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि पाया हुआ है । अब कोसी क्षेत्र के लोग भी मेट्रोपोलिटन सिटी के लोगों के तरह हेयर थेरेपी ले सकेंगे । इसमें महिला को भी वो सारी सुविधाएँ मिल सकेंगी जो वे पटना आदि जगहों पर जा कर प्राप्त करती थी ।
जानकारी है कि जावेद हबीब हेयर स्टूडियो भारत का हेयर और ब्यूटी सैलून के क्षेत्र में बड़ा ब्रांड है। इसके भारत के 24 राज्य के 110 शहरों में 550 आउटलेट हैं और इसके सारे आउटलेट के सारे कर्मचारी मुंबई से ट्रेन्ड होकर आते हैं। इस स्टूडियो में पूरी तरह से ट्रेंड लड़के लड़कियाँ ही काम करते है ।
News by Date
मंगलवार, 24 मई 2016
अब पूर्णिया में जावेद हबीब हेयर स्टूडियो