पूर्णिया के मरंगा सहायक थाना क्षेत्र के मजरा पंचायत के नया टोला से 18 मई से गायब (अपहृत) लड़की को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया । जिस लड़के पर उसके अपहरण का आरोप है उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले ली है ।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अनुसार यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लग रहा है परन्तु आगे की कार्रवाई लड़की के बयान तथा मेडिकल जाँच के बाद की जायगी ।
बता दें कि घटना 18 मई की थी,नयाटोला मजरा गांव निवासी रामावतार पासवान का पुत्र नकुल पासवान लड़की को लेकर फरार हो गया था । लड़की के परिजन ने थाने में लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।