पूर्णिया थाना अंतर्गत पूर्णिया मोड़ दालकोला स्थित एक होटल से 15 बोतल शराब छापेमारी के दौरान बरामद किया गया । यह छापेमारी पुलिस ने एक गुप्त सूचना मिलने के पश्चात किया ।
सूचना है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दालकोला के समीप दौलतपुर चौक स्थित एक होटल में अवैध रूप से शराब परोसा जा रहा है ,इसी सूचना के आधार पर सोमवार की शाम पुनि. टीपी साह एसआई सुभाष प्रसाद मंडल और साथ में पूरी टीम वहाँ पहुँच कर शिवम होटल में छापेमारी कर 12 बोतल बीयर और तीन बोतल देसी सौफी शराब बरामद की । होटल के संचालकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि बंगाल सीमा के तरफ से बहुत ही ज्यादा मात्रा में अवैध शराब सप्लाई होता है । सीमा के सटे होटलों में भी बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लोगों को शराब परोसा जा रहा है । इसलिए बंगाल पुलिस की मदद से इन गिरोहों को पकड़ने की योजना बनाई गयी है । साथ ही बंगाल से शराब पी कर आने वालों को पकड़ने के लिए रेगुलर वाहन चेकिंग को और सशक्त बनाया जायेगा ।
News by Date
बुधवार, 25 मई 2016
12 बोतल शराब के साथ होटल संचालक गिरफ्तार