पूर्णिया नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । कल मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी । कल से पूर्व 3 दिनों तक राजकीय अवकाश था इसलिए कल भारी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा भरा । निगम के कुल 46 वार्ड में कुल 407 प्रत्याशी ने नामांकन किया । जिसमें वार्ड न 32 से मेयर कनीज़ रजा और वार्ड 18 से डिप्टी मेयर संतोष यादव प्रमुख रहे । सबसे ज्यादा नामांकन वार्ड न० 34 में तथा सबसे कम नामांकन वार्ड न० 18,21 और 35 में हुआ । बता दें कि वार्ड न० 1 से 11, 2 से 16, 3 से 15 ,4 से 11, 6 से 5 , 7 से 10 , 8 से 5 , 9 से 7, 10 से 18 ,11 6,12 से 9,13 से 4,14 से 7,15 से 18,16 से 8,17 से 9,18 से 3,19 से 8,20 से 9,21 से 11,22 से 5,23 से 3,24 से 14,25 से 10,26 से 12,27 से 7,28 से 4,29 से 10,30 से 12,31 से 6,32 से 8,33 से 10,34 से 21,35 से 3,36 से 10,37 से 6,38 से 8,39 से 12,40 से 5,41 से 6,42 से 5,43 से 6,44 से 11,45 से 8 तथा 46 से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है ।
इसके अलावा 27 मई को स्क्रूटनी, 30 मई को नाम वापसी और सिम्बल वितरण तथा 16 जून को मतगणना होगी ।
News by Date
बुधवार, 25 मई 2016
निगम चुनाव के लिए कुल 407 प्रत्याशी ने नामांकन करवाया