पूर्णिया में फिर एक बार अनियमित बिजली आपूर्ति , कसबा पॉवर सब स्टेशन का परिचालन पूर्णिया ग्रिड से करने तथा सघन आबादी वाले मुहल्ले से उच्च धारा प्रभावित बिजली के तारों को नहीं ले जाने की मांग को लेकर आंदोलन किया गया । इस धरना प्रदर्शन पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत संपूर्ण अभियान मॉनिटरिंग कमेटी तथा मजदूर क्रांति संघ के बैनर तले किया । प्रदर्शनकारी अपना रोष जताने के लिए कसबा पावर सब स्टेशन में तालाबंदी करके जम कर हंगामा किया ।
प्रदर्शन का नेतृत्वकर्ता मजदूर संघ के संयोजक बमबम साह ने कहा कि अभी भी वार्ड न० 8 में बांस से खम्भों के सहारे उच्च धारा वाले तारों के द्वारा बिजली आपूर्ति की जा रही है । जिसके कारण आंधी पानी आने पर दुर्घटनाएँ होती है । साथ ही अनिल यादव ने कहा कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद उच्च धारा प्रवाहित तारें सघन आबादी वाले क्षेत्र से गुजारा जाता है । इनके अलावा युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू चौरसिया ने कहा कि कसबा पावर सब स्टेशन के निर्माण के बाद से लोगों को उम्मीद थी कि कम से कम 20 घण्टे तक बिजली मिलेगी परन्तु अभी तक 14 घण्टे ही बिजली आपूर्ति हो रही है ।
प्रदर्शनकारियों ने 6 सूत्री मांगपत्र बिजली के सहायक विद्युत अभियंता को सौंपी और साथ ही कहा की सारे मांगे एक सप्ताह के अंदर पूरे हो जाने चाहिए नहीं तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा ।
मौके पर श्याम कुमार, आयुष जीत जीवन, खाब्जा ततमा, चंचल मिस्त्री, श्याम कुमार, अप्पू साह, कृष्ण कुमार साईं, दीपक सरकार, सीता देवी, कौशल्या देवी आदि तथा अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे ।
News by Date
मंगलवार, 24 मई 2016
कसबा पावर सब स्टेशन में तालाबंदी करके जम कर हंगामा