कटिहार जिले के कदवां गांव की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर पुलिस वाले भी सकते में रह गए । सोमवार की सुबह एक महिला द्रौपदी देवी पुलिस स्टेशन अपना जुर्म कबूलने पहुँची तो वहाँ मौजूद सारे लोग एक पल के लिए हिल के रह गए ।
द्रौपदी देवी ने अपनी आपबीती सुनते हुए बताया कि वह अपने पति सुनील ऋषि और दो मासूम बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति उसकी मासूम बेटी के साथ छेड़खानी करता था परन्तु पहले वह नहीं समझ पायी। उसे लगा कि पिता वाला प्यार है । लेकिन बीती रात जब 2 बजे के करीब बच्ची के रोने की आवाज आई और जब द्रौपदी देवी बच्ची को देखने आई तो उसे अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा था । उसका पति बच्ची का मुँह दबाए अपनी हवस को मिटा रहा था । द्रौपदी देवी ने बहुत कोशिश की अपनी बेटी को उसके चंगुल से छुड़वाने की परन्तु जब वह सफल नहीं हो गयी तो अंत में उसने अपनी बच्ची की इज्ज़त बचाने के लिए अपने उस हवसी पति की कुल्हाड़ी मार का हत्या कर दी । रात भर बच्ची की साथ बैठी रही सुबह होते ही थाना पहुँच कर सारी बातें बताई । उसकी आपबीती सुनकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई । परन्तु उसके जुर्म तो किया था , इसलिए अंततः उसे हिरासत में ले लिया गया । उसके पति के लाश को भी पुलिस ने बरामद कर ली ।
उसे अब अपने बच्चों के परवरिश की चिंता खाई जा रही है ।
News by Date
मंगलवार, 24 मई 2016
बेटी की इज्ज़त के खातिर पति की हत्या