News by Date

बुधवार, 5 अक्टूबर 2016

नहाने के दौरान नदी में डूबने लगे चार लड़के, मछुआरे ने बचाई दो की जान

पूर्णिया(निस)पूर्णिया में मंगलवार को एक हादसे में चार छात्र नदी में डूब गए. हादसा सौरा नदी में नहाने के दौरान हुआ. स्थानीय मछुआरों ने फौरन कार्रवाई करते हुए दो छात्रों को सुरक्षित निकाला जबकि दो छात्र अभी भी लापता हैं.
घटना के नगर थाना के रिकाबगंज स्थित रनका घाट की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीआईडी चौक के पास के एक लॉज के चार छात्र नदी में नहाने गए थे. सभी छात्र सौरा नदी में नहाने गये तो भंवर में फंस कर डूबने लगे.छात्रों ने जब शोर मचाया तो मौके पर मौजूद एक बच्चे सचिन ने अपने मछुआरे पिता को इसकी सूचना दी. मछुआरे ने दो लड़कों को जान बचाते हुए उन्हें सही सलामत निकाल लिया लेकिन दो छात्र डूब गये.डूबे हुये छात्रों का नाम राजा और अभिमन्यु है. राजा बड़हरा थाना के लौकाही का रहने वाला है. डूबे छात्रो का साईकिल और कपड़ा नदी किनारे पड़ा हुआ है घटना की सूचना मिलते ही के नगर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई! शव की तलाश जारी हैं!