News by Date

बुधवार, 5 अक्टूबर 2016

माँ - बाप से तंग आकर लड़की ने लिया गलत फैसला

पूर्णिया के बनमनखी में एक शक्की माता पिता ने अपनी बेटी को घर से भागने पर मजबूर कर दिया। घर से भागने के बाद टेंडर हार्ट स्कूल  की छात्रा ख़ुशी कुमारी कई दिनों तक ट्रेनों में भटकती रही ।
          छात्रा के अनुसार उसके माँ बाप उसपर हद से ज्यादा शक किया करते थे । हमेशा उसपर बेवज़ह शक करके तनग किया करते थे । यहाँ तक की इन्ही कारणों से उसकी माँ ने उसकी सहेली की पिटाई तक कर दी । अंततः छात्रा अपने माँ बाप के ऐसे व्यवहार से तंग आकर घर से भागने की योजना बना ली । छात्रा घर से 70 रुपये लेकर बनमनखी रेलवे स्टेशन पहुँची और इसी प्रकार 10 दिनों तक कभी इस ट्रेन कभी उस ट्रेन कभी इस प्लेटफार्म उस प्लेटफार्म पर भटकती रही ।
            पुलिस की नज़र जब छात्रा पर पड़ी तब वे उसे बनमनखी लाकर उसके माता पिता को सौंपा ।