पूर्णियाॅ : पुलिस अधीक्षक,पूर्णियाॅ निशांत कुमार तिवारी (भा0पु0से0) एवं जिला पदाधिकारी,पूर्णियाॅ महोदय द्वारा आगामी दुर्गा पूजा एवं मोहरर्रम की तैयारियों की समीक्षा समहरणालय कक्ष में किया गया :-
उक्त बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष/ओ0पी0 अध्यक्ष उपस्थित हुए।
बैठक में सभी पदाधिकारियों को अनुपालन हेतु निम्नांकित निर्देश दिया गया है :-
1-शांति समिति की बैठक करें।
2-डी0जे0 संचालक के साथ बैठक करें।
3-शतप्रतिशत लाईसेन्स निर्गत करें।
4-सुरक्षा हेतु अनुमानित बल का आकलन करें।
5-आयोजन समिति ऐलाउन्समेंट सिस्टम की व्यवस्था करें।
6-पूजा में महिलाओं के लिये अलग व्यवस्था करें।
7-पंडालों की सुरक्षा प्रमाण पत्र भवन निर्माण विभाग से लें।
8-आयोजक प्रतिमा की सुरक्षा की व्यवस्था करें।
9-सभी आयोजक को बिजली कनेक्शन लेना है ।
10-आयोजक पंडाल में आग से बचाव की प्रयाप्त व्यवस्था रखें।
11-असमाजिक तत्वों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाही करें।
12-अवैध शराब के विरूद्ध छापामारी तेज करें।
13-शांति समिति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।
14-ऐम्बुलेन्स को तैयार रखें।
15-उत्पाद पुलिस मेले में उपस्थित रहेंगे।
News by Date
शुक्रवार, 23 सितंबर 2016
आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों की समीक्षा बैठक
