पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस पर अब चोर गिरोह भारी पड़ रहा है। आमलोगों की बात तो छोड़िए चोर गिरोह ने पुलिसकर्मियों के घर को ही निशाना बना लिया है। रविवार की रात एक बार चोरों ने अपनी बादशाहत कायम करते हुए एसपी कार्यालय में कार्यरत अंजु कुमारी के घर का ताला तोड़कर 100 ग्राम सोने का जेवर, कीमती साड़ी-कपड़ा समेत 5 लाख के सामान ले उड़े। के हाट थानाध्यक्ष रंजन कुमार ¨सह के अनुसार मामला दर्ज कर पुलिस टीम को चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार के हाट थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर गली में स्थित अंजु कुमारी के घर में रविवार की रात चोर ने ग्रील का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद मकान के मुख्य दरवाजे पर लगा लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर के तीन कमरों का ताला तोड़ते हुए सभी कमरों व हॉल की तलाशी ली। जिसमें दो गोदरेज, दो ट्रंक, 6 अटैची व चार बड़े बक्से का लॉक तोड़कर कीमती साड़ी-कपड़ा व गहना समेत अन्य सामान ले उड़े। गृहस्वामी अंजु देवी के बेटे की शादी बीते माह हुई थी लिहाजा घर में नई बहु की कीमती साड़ी-कपड़े व गहने गोदरेज में रखा था। अंजु देवी बेटे के पास दिल्ली में हैं, बंद घर देखकर चोर ने रविवार की रात हाथ साफ कर लिया। अंजु देवी ने फोन पर घर के सामानों की चोरी होने की मोटा-मोटी जानकारी दी है, जिसके आधार पर उनके भाई अरूण कुमार ने के हाट थाने में मामला दर्ज कराया है। गृहस्वामी के दिल्ली से लौटने के बाद ही चोरी गए सामानों की पूरी जानकारी मिल पाएगी।
News by Date
मंगलवार, 27 सितंबर 2016
पूर्णिया में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं,5 लाख की चोरी
