पूर्णियां ऑटाे रिक्शा चालक संघ ने ऑटाे पड़ाव और वन वे ट्रैफिक व्यवस्था खत्म करने की मांग काे लेकर आज 26 सितंबर से ऑटाे सेवा बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे | इसलिए घर से निकलने के पहले ये जान लें कि ऑटाे का परिचालन पूर्णत: ठप रहेगा | इस मसले काे लेकर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियाें के साथ ऑटाे संघ के सदस्याें की बैठक भी हुई थी | मगर काेई हल न निकलने पर ऑटाे संघ ने हड़ताल करने का निश्चय किया | नगर निगम ऑटाे चालकाें से टैक्स के नाम पर सलाना पचास लाख रूपया वसूलती है मगर सुविधा के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं है | पड़ाव के अभाव में ऑटाे चालक जहां तहां ऑटाे लगाने काे मजबूर हैं | रही सही कसर ट्रैफिक पुलिस और हाेमगार्ड के जवान ऑटाे चालकाें पर पुलिसिया राैब दिखाकर अवैध वसूली कर पूरी कर देते हैं |
